UP Budget 2024: 'योगी सरकार' ने पेश किया UP के इतिहास का सबसे बड़ा बजट, युवाओं-किसानों पर फोकस, जानें किसे क्या मिला

UP Budget 2024: 'योगी सरकार' ने पेश किया UP के इतिहास का सबसे बड़ा बजट, युवाओं-किसानों पर फोकस, जानें किसे क्या मिला

स्टोरी हाइलाइट्स

उत्तरप्रदेश में योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का तीसरा बजट सोमवार को पेश हुआ। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने 7 लाख 36 हजार 437 करोड़ 71 लाख रुपए का बजट विधानसभा में पेश किया। 24 हजार करोड़ रुपए की नई योजनाएं लाई गई हैं।

लखनऊ। उत्तरप्रदेश में योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का तीसरा बजट सोमवार को पेश हुआ। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने 7 लाख 36 हजार 437 करोड़ 71 लाख रुपए का बजट विधानसभा में पेश किया। 24 हजार करोड़ रुपए की नई योजनाएं लाई गई हैं। बजट में महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों पर फोकस किया गया है।  किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। 60 साल से अधिक उम्र के किसानों को 3 हजार रुपए महीने की पेंशन दी जाएगी। वित्त मंत्री ने कनेक्टिविटी विस्‍तार और इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी फोकस किया है। उत्तरप्रदेश के इतिहास का  यह सबसे बड़ा बजट है।  बता दें लोकसभा चुनाव से पहले पेश हो रहे बजट में सरकार ने हर वर्ग को साधने की कोशिश की है।   

बजट में क्या-क्या मिला, देखें लिस्ट 

  • आगरा मेट्रो के लिए 346 करोड़ और कानपुर मेट्रो के लिए 395 करोड़ रुपए का बजट दिया। 

  • कौशल विकास के तहत 12 लाख युवाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। 

  • बनारस में मेडिकल कॉलेज के लिए 400 करोड़ रुपए। 

  • मुफ्त चिकित्सा पढ़ाई के लिए 125 करोड़। 65 नए मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जाएगा। 

  • यूपी में 124 स्टेडियम बनाए गए। ग्राम पंचायतों में 53,800 युवक मंगल दल और 51,300 महिला मंगल दल बनाए गए। 

  • टेबलेट और स्मॉर्टफोन के लिए 4000 करोड़ रुपए आवंटित किए गए। 

  • धर्मार्थ मार्गों के विकास के लिए 1750 करोड़ रुपए आवंटित किए गए।

  • पुलिस विभाग में 1 लाख 55 पदों पर भर्ती होगी। 

  • 1699 एंट्री रोमियो स्कवॉयड का गठन होगा। 

  • 5-75 जिलों में साइबर थाना बनाया जाएगा।

  • गंगा एक्स्रपेस-वे परियोजना के लिए 2057 करोड़ रुपए आवंटित किए गए। 

  • 23 बीएसएस नर्सिंग मेडिकल कॉलेज की स्थापना। 

विधानसभा में  वित्त मंत्री ने क्या कहा-    

  • राज्य सरकार के प्रयासों से मातृ मुत्यु दर वर्ष 2014 में 285 प्रति लाख से कम होकर वर्ष 2022 में 167 प्रति लाख और शिशु मृत्यु दर वर्ष 2014 में 48 प्रति हजार से कम होकर वर्ष, 2020 में 38 प्रति हजार हो गई है।

  • भारत सरकार के ई-श्रम पोर्टल पर उत्तर प्रदेश के 8.32 करोड़ कामगारों का पंजीकरण हुआ है जो देश में सर्वाधिक है।

  • एमएसएमई सेक्टर में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत अब तक 22 लाख 389 लाभार्थियों को लाभान्वित करते हुए 1,79,112 रोजगार सृजित किए गए।  

  • प्रदेश के 117 विकासखंडों में 124 ग्रामीण स्टेडियम/मल्टीपरपज हॉल का निर्माण किया गया है।  

  • यूपी में निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को देय पेंशन की धनराशि 500 रुपए प्रतिमाह से बढ़ाकर 1000 प्रतिमाह की गई।  

  • मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत पात्र बालिकाओं को 6 विभिन्न श्रेणियों में कुल 15000 रुपए की सहायता प्रदान की जा रही है।  

  • प्रदेश की ग्राम पंचायतों में 53800 युवक मंगल दल और 51300 महिला मंगल दलों का गठन किया जा चुका है।

  • दलों के माध्यम से युवाओं की सहभागिता राष्ट्रीय और सामाजिक महत्व के कार्यों में सुनिश्चित कराई गई है।

  • महिला किसान सशक्तिकरण परियोजना से वित्तीय वर्ष 2024-2025 में 200 उत्पादक समूहों का गठन करके तकनीकी सहयोग किया।

  • अयोध्या विश्व का बहुत बड़ा पर्यटन केंद्र बन गया है। हमारी सरकार 6 करोड़ व्यक्तियों को गरीबी से बाहर निकालने में सफल रही है। 

  • प्रदेश में बेरोजगारी की दर केवल 2.4 प्रतिशत रह गई है। प्रदेश सरकार ने सेमी कन्डक्टर नीति को मंजूरी दी है। 

  • प्रदेश में निवेश बढ़ेगा। ऐसी नीति लाने वाला उत्तर प्रदेश देश का चौथा राज्य बन गया है।

  • 2023 में हुई ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट से 40 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश मिला। इससे 1.10 करोड़ लोगों को रोजगार मिलेगा।

  • यूपी की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। कनेक्टिविटी बढ़ी है। एमएसएमई की 96 लाख इकाईयां हैं।

  • आज प्रदेश के उद्यमी लगभग 2 लाख करोड़ रुपए का निर्यात कर रहे हैं। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की रैंकिंग में यूपी पहले 14वें स्थान पर था, आज देश में दूसरे स्थान पर है।

  • हमारी नीतियां विशेष रूप से युवा, महिला, किसान और गरीबों के उत्थान को समर्पित हैं।

  • किसानों को मानधन योजना के तहत प्रदेश के 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के किसानों को 3 हजार रुपए की हर महीने पेंशन दी जाएगी।