बिजली कंपनी करेगी 75 असिस्टेंट इंजीनियरों की भर्ती

बिजली कंपनी करेगी 75 असिस्टेंट इंजीनियरों की भर्ती

स्टोरी हाइलाइट्स

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा राज्य की सभी विद्युत कंपनियों में एई कैडर के रिक्त नियमित पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कंपनी के अनुसार कुल 75 पद रिक्त हैं, जिन पर भर्ती की जानी है।

भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा राज्य की सभी विद्युत कंपनियों में एई कैडर के रिक्त नियमित पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कंपनी के अनुसार कुल 75 पद रिक्त हैं, जिन पर भर्ती की जानी है। इसमें एमपी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी जबलपुर में एई के 5 पद, एई आईटी का एक पद, एमपी पॉवर जनरेटिंग कंपनी जबलपुर में एई सिविल के 17 पद, एमपी पॉवर जबलपुर में एई ट्रांसमिशन के 3, एई सिविल के 12, मक्षेविविकं भोपाल में एई डिस्ट्रीब्यूशन के 8, एई आईटी के 2, एई सिविल के 5 और पूक्षेविविकं जबलपुर में एई इलेक्ट्रकल के 9, एई सिविल 1, पक्षेविविकं इंदौर में एई डिस्ट्रीब्यूशन के 10 एवं एई सिविल के दो पद शामिल हैं। इसके लिए 17 मार्च से 10 अप्रैल 2023 के बीच आवेदन जमा करा सकते हैं।